न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य और अनुसंधान फाउंडेशन (Ys Neurotherapy Health and Research Foundation)
1. 🕰️ Neck Clockwise (नेक क्लॉक वाइज)
प्रक्रिया:
* उंगलियों को इकट्ठा करके गर्दन के मांसपेशियों को घड़ी की दिशा में घुमाते हुए कान से लेकर कंधे तक आना – ऐसे ऊपर से नीचे विभिन्न दिशाओं में करना।
* यह प्रक्रिया बाँयी साइड से शुरू करके दाहिनी साइड तक करें।
2. 👅 Ptyalin Treatment (टायलिन उपचार)
यह उपचार लार ग्रंथियों (Salivary Glands) को उत्तेजित करने के लिए किया जाता है:
* पैरोटिड ग्रंथियों (Parotid Glands) के लिए: दोनों हथेलियों को पैसेट (Pacet) के दोनों गालों पर, चित्र के एक नंबर (1) की जगह पर रखें। हल्का सा दबाव के साथ गाल के नीचे की मांसपेशियों को तीन-तीन बार ऊपर और नीचे की ओर हिलाएं और छोड़ें।
* सब-मैंडिबुलर ग्रंथियों (Sub-mandibular Glands) के लिए: फिर हथेलियों को पैसेट के जबड़ों के नीचे, चित्र के दो नंबर (2) की जगह पर रखना है और वहाँ की मांसपेशियों को सामने और पीछे की ओर तीन-तीन बार हिलाना है।
* सब-लिंगुअल ग्रंथियों (Sub-lingual Glands) के लिए: फिर हथेलियों को पैसेट के जबड़ों के नीचे रखना और वहाँ की मांसपेशियों को सामने और पीछे की ओर तीन-तीन बार हिलाना (चित्र के तीन नंबर (3) के नीचे की जगह देखें)। यह उपचार जुबान के नीचे के सब-लिंगुअल लार ग्रंथियों को उत्तेजित करने के लिए है।
* अंत में: जबड़ों के सामने की मांसपेशियों को तीन-तीन बार हिलाना। यह भी लार के उत्पादन को बढ़ाएगा।
3. 💎 Necklace (नैकलेस)
प्रक्रिया:
* अपना बायाँ हाथ पैसेट के सिर पर हल्के से रखें ताकि उपचार के समय उनका माथा न हिले।
* फिर अपने दाहिने हाथ की हथेली को इस प्रकार रखें कि आपका अंगूठा उनके खोपड़ी की हड्डी के छोर पर हो और बाकी चार उँगलियाँ ऊपर की ओर हों, एवं वे खुले रहें।
* अपने अंगूठे के नोक से बाँई कान के पीछे से शुरू करके बहुत पास अनेक बिंदुओं पर तीन-तीन बार दबाते हुए दाहिनी कान तक जाना।
* इसे दाएँ से बाएँ तीन राउंड करें।
Page 60
Neurotherapy Books
Neck Clock Wise+ Ptyalin Treatment