📍 Contact for Camp in Your Area | 💛 Donation | 🪪 Apply ID Card | 🎓 Join Professional Course |
Neurotherapy Books

लाजपत राय मेहरा की जीवनी

Neurotherapy Books

लाजपत राय मेहरा की जीवनी

📜 डॉ. लाजपतराय मेहरा की संक्षिप्त जीवनी
डॉ. लाजपतराय मेहरा ‘LMNT’ नामक एक अद्भुत चिकित्सा पद्धति के अविष्कारक हैं। यह पद्धति बिना किसी औषधि की आवश्यकता के रोगों से राहत दिलाती है, जिनमें वे रोग भी शामिल हैं जिन्हें पूर्णतः असाध्य माना जाता है।
👶 प्रारंभिक जीवन और अविष्कार की प्रेरणा
* जन्म: इनका जन्म 23 अगस्त 1932 को अमृतसर के एक कुलीन परिवार में श्री रामगोपाल मेहरा और श्रीमती केसरा देवी की सातवीं संतान के रूप में हुआ था।
* व्यक्तिगत अनुभव: लगभग 11 साल की उम्र में, बालक लाजपतराय एक भयानक पेट दर्द से पीड़ित थे जो कई महीनों तक चला और तत्कालीन अच्छी से अच्छी चिकित्साओं से भी उन्हें राहत नहीं मिली।
* चमत्कारिक उपचार: 8-10 महीनों के कष्ट के बाद, उनकी मुलाकात एक बूढ़े आदमी से हुई, जिन्होंने उन्हें पेट के बल लेटने को कहा और एक सरल देशी तकनीक द्वारा उनके हाथों और पैरों को विशेष तरीके से खींचकर लगभग तुरंत ही उन्हें ठीक कर दिया।
* प्रेरणा: दूसरों की सहायता करना उनका स्वाभाविक गुण था। इस घटना को विस्मृत न करते हुए, उन्होंने इस बात पर लगातार ध्यान किया कि कैसे एक सरल तरीके से यह चमत्कार हुआ। उनके मन में यह लालसा जाग उठी कि वह भी अन्य लोगों को इसी तरह के दर्द से मुक्त कर सकें।
* प्रारंभिक अभ्यास: बूढ़े आदमी की सटीक तकनीक न सीखने के बावजूद, उन्हें याद आया कि प्रक्रिया के दौरान उनके शरीर के कुछ बिंदुओं पर दबाव पड़ा था। अपनी माँ को दर्द से राहत देने की अनुमति मिलने पर, उन्होंने उस वृद्ध की तकनीक के समान प्रभाव लाने के लिए अपने पैरों का उपयोग करके अपनी नयी तकनीक में महारत हासिल की।
* सामाजिक सेवा: अपनी नयी तकनीक में माहिर होने के बाद उन्होंने पड़ोस में अन्य लोगों का मुफ्त इलाज शुरू कर दिया, और जल्द ही कब्ज, पेचिश और पेट संबंधी विकारों से पीड़ित लोगों की भीड़ उनके पिताजी के घर के सामने लाइन लगाने लगी।
💼 जीवन में बदलाव और शिक्षा
* देश का बंटवारा: देश के बंटवारे के दौरान हुए दंगों ने उनके घर की आहुति ले ली। 1947-48 में उनका समृद्ध परिवार अपना सब कुछ खोकर शरणार्थी के रूप में मुंबई आया।
* जिम्मेदारी: एक बड़े परिवार (8 बहनों के बीच इकलौता भाई) के भरण-पोषण की कठिन जिम्मेदारी किशोर लाजपतराय के कंधों पर आ गई।
* सेवा की आदत: नून-तेल की समस्या और समाधान में व्यस्त रहने के बावजूद, उन्होंने 11 साल की उम्र से ही रोगियों को मुफ्त इलाज करने की अपनी आदत नहीं छोड़ी।
* औपचारिक शिक्षा: उनकी औपचारिक शिक्षा 10वीं कक्षा तक ही हुई थी। भारत विभाजन के कारण वे अमृतसर में परीक्षा नहीं दे पाए और शरणार्थी शिविरों में निःशुल्क सेवा देने के कारण उन्हें मैट्रिक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। हालांकि, प्रमाण पत्र बगैर परीक्षा प्राप्त करना उनके स्वाभिमान पर ठेस थी, इसलिए करीब चार साल बाद उन्होंने परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की।
* ज्ञानार्जन: पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आगे की औपचारिक पढ़ाई संभव नहीं थी। लेकिन उन्होंने प्राकृतिक उपचार और शरीर विज्ञान से संबंधित पुस्तकों पर स्वाध्याय एवं गहन चिंतन करना जारी रखा और बाद में प्राकृतिक चिकित्सा में प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया।
⚕️ NT का विकास और प्रसार
* क्लिनिक की शुरुआत: सन् 1986 से उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित एक क्लिनिक में अपनी पद्धति से रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार करना शुरू कर दिया।
* पद्धति का निर्माण: एक दशक से अधिक की समयावधि में हजारों रोगियों के उपचार से प्राप्त अनुभव को वैदिक दिनचर्या और शरीर क्रिया विज्ञान के सिद्धांतों के साथ एकीकृत करके रोगों के इलाज के लिए एक ऐसी चिकित्सा पद्धति का निर्माण किया जिसका आधुनिक समय में कोई विकल्प नहीं है।
* NT का नामकरण: वे सर्वस्व समर्पण एवं लगन से लोगों का उपचार करने लगे। बाद में उनके छात्रों और शुभचिंतकों द्वारा उनकी इस दैवीय खोज को डॉ. लाजपतराय मेहरा की न्यूरोथेरेपी (LMNT) का नाम दिया गया।
* प्रसार: पिछले तीन दशकों में आठ लाख से भी अधिक लोग LMNT पद्धति से लाभ उठा चुके हैं। वह अब तक 10000 से ज्यादा कुशल युवाओं को प्रशिक्षित कर चुके हैं।
* न्यूरोथेरेपी आश्रम: ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने की उनकी जिजिविषा के कारण सन् 1994 में महाराष्ट्र के मोखाडा तालुका के अंतर्गत सूर्यमाल नामक गाँव में “न्यूरोथेरेपी आश्रम” अस्तित्व में आया। तब से यहाँ हर रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर चल रहा है।
✨ मिशन
संत हृदय लाजपतराय मेहरा उनके मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ys neurotherapy health and reasearch foundation उसी दिशा में कार्या कर रहा है
मेहरा का जीवन लक्ष्य था कि शीघ्र से शीघ्र प्रति छः गांवों में एक न्यूरोथेरेपी केंद्र की स्थापना हो।
…………………….
📜 Dr. Lajpat Rai Mehra – A Brief Biography

Dr. Lajpat Rai Mehra is the founder of an extraordinary drugless healing system called “LMNT” (Dr. Lajpatrai Mehra’s Neurotherapy). This unique therapy provides relief from diseases — even those considered incurable — without the use of medicines.

👶 Early Life and Inspiration

Birth: Dr. Mehra was born on 23 August 1932 in Amritsar, Punjab, into a noble family as the seventh child of Shri Ramgopal Mehra and Smt. Kesra Devi.

Personal Experience: At the age of 11, young Lajpat Rai suffered from severe abdominal pain that lasted for months. Despite the best available medical treatments, he found no relief.

Miraculous Cure: After 8–10 months of suffering, he met an old man who asked him to lie on his stomach and applied a simple native technique by stretching his hands and legs in a specific way — resulting in instant recovery.

Inspiration: Deeply impressed, Lajpat Rai devoted his thoughts to understanding how such a simple technique could heal pain. He developed a strong desire to help others in the same way.

Early Practice: Although he could not learn the exact method, he remembered that pressure was applied to specific points of his body. With his mother’s permission, he began experimenting and soon mastered his own technique using his legs to produce similar healing effects.

Service to Society: Once confident, he began treating people in his neighborhood free of charge, and soon long queues of patients suffering from constipation, dysentery, and digestive disorders started forming outside his father’s house.

💼 Life Changes and Education

Partition of India: The riots during the Partition destroyed their home. In 1947–48, the family moved to Mumbai as refugees, losing everything.

Responsibility: As the only brother among eight sisters, the responsibility of supporting the entire family fell upon young Lajpat Rai.

Habit of Service: Despite financial hardships, he continued to treat people free of cost from the age of 11.

Formal Education: He studied up to the 10th standard but could not appear for exams in Amritsar due to the Partition. Later, his voluntary services in refugee camps earned him a matriculation certificate. However, feeling unworthy of an exam-free certificate, he took the exam again four years later and passed it.

Self-Study: Although he could not continue formal education due to family conditions, he self-studied books on natural healing and human physiology, later earning a certificate in Naturopathy.

⚕️ Development and Expansion of NT

Clinic Foundation: In 1986, he began successfully treating patients at his clinic in Bandra, Mumbai.

Creation of the System: Over more than a decade, he integrated his clinical experiences with Vedic lifestyle principles and human physiology to develop a unique system of healing unmatched in modern times.

Naming of NT: Out of respect and admiration, his students and followers named this divine discovery “Dr. Lajpatrai Mehra’s Neurotherapy (LMNT)”.

Expansion: Over the past three decades, more than 800,000 people have benefited from LMNT, and he trained over 10,000 therapists across India.

Neurotherapy Ashram: Motivated to serve rural India, he founded the “Neurotherapy Ashram” in Suryamal village (Mokhada Taluka, Maharashtra) in 1994, where free medical camps are still held every Sunday.

✨ Mission and Legacy

The saintly-hearted Dr. Lajpat Rai Mehra passed away on 18 October 2017.
His mission continues through the YS Neurotherapy Health and Research Foundation, which works to fulfill his vision —
to establish one Neurotherapy Center for every six villages, spreading natural, drugless healing to a

Sanjay Yadav
Sanjay Yadav
Author
Mr. Sanjay Yadav is the Founder and Director of Ys Neurotherapy Health and Research Foundation and a qualified Neurotherapist from Mumbai, India, with extensive experience in the field...